Gaon Sabha Published on June 10, 2024 at 21:53 pm
विधायक जवाहर ने प्रमुख सचिव PWD को क्षेत्र की खराब सड़कों की सूची दी, जिसके बाद उन्होंने 4 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी है. फोटो- (जवाहर राजपूत, साथ में सड़क की सांकेतिक फोटो)
Published On June 10, 2024 at
झांसी. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर तेजी दिखाई है. सोमवार को उन्होंने लखनऊ पहुंचकर प्रमुख सचिव PWD से मुलाकात कर क्षेत्र की 10 जर्जर सड़कों की सूची सौंपी. उन्होंने इन सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की. इसके बाद प्रमुख सचिव ने 4 मुख्य सड़कों को तुरंत ठीक कराने की मंजूरी देकर जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया है.
गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने प्रमुख सचिव PWD से मुलकात कर क्षेत्र की खराब सड़कों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर आमजन का चलना मुश्किल हो गया है. मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहन और बसें प्रमुख सड़कों पर नहीं चल पा रही हैं. इसके चलते कई गांव का मुख्यालस से संपर्क टूट रहा है. गरौठा विधायक ने जिन सड़कों की सूची सौंपी उनमें बामौर ब्लॉक की गड़वई-ककरवई से गरौठा सड़क, देवरी से धनौरा होते हुये ककरवई तक सड़क, मोठ ब्लॉक की लोहागढ़ से सेरसा तक सड़क,गुरसरांय ब्लाक की गरौठा से मोती कटरा सड़क, को बेहद जर्जर बताया.
प्रमुख सचिव ने इन चारों सड़कों को मंजूरी देते हुए जल्द से जल्द इन पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आगणन तैयार कराने की बात कही है. इसके साथ ही चिरगांव ब्लॉक की चेलेरा कुम्हरिया अमरा सड़क, मोठ ब्लॉक में स्थित पनारी से झांसी- कानपुर हाइवे सम्पर्क मार्ग, बामौर ब्लॉक के एरच डिकौली, कुरैठा सड़क मार्ग, गुरसरांय ब्लॉक के गुरसरांय- हैबतपुरा सड़क मार्ग, बामौर ब्लॉक के ककरवई से धनौरा और एरच से टेरका शमशेरपुरा सड़क मार्ग, को बेहद खराब बताकर इनकी मरम्मम और चौड़करण कराए जाने की मांग की है.
गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने इन सड़कों के पुननिर्माण/ मरम्मत/ गड्डामुक्त किए जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में शामिल कराने की मांग की है. विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि प्रमुख सचिव ने 4 सड़कों पर तत्काल कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है.
